• Fri. Sep 12th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

शिकारियों के मंसूबे को वनकर्मियों ने किया नाकाम, आग्नेयास्त्रों के साथ एक शिकारी गिरफ्तार, दो फरार।

सारस न्यूज, किशनगंज।

जंगली जानवरों के शिकार के लिए आग्नेयास्त्रों को जमा करके रखा गया था। लेकिन शिकारियों के इस मनसूबे पर बैकुंठपुर वन विभाग के डाबग्राम रेंज के वनकर्मियों ने उनके मंसूबे पर पानी फेर दिया है। वन कर्मियों ने गुप्त सूत्रों के आधार पर अभियान चलाकर आग्नेयास्त्रों के साथ एक शिकारी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी का नाम अंजन मिश्रा है। ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले सिलीगुड़ी संलग्न नेपाली बस्ती इलाके से कृष्ण छेत्री नामक एक व्यक्ति को वनकर्मियों ने गिरफ्तार किया था। आरोपी के पास से आग्नेयास्त्र, धनुष-बाण, मोर और कछुए के खाल बरामद हुए थे।

कृष्ण छेत्री पर विभिन्न जंगलों से जंगली जानवरों का शिकार कर उनके कच्चा मांस बाजार सहित विभिन्न स्थानों में बेचने का आरोप था। वन विभाग के सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार कृष्ण छेत्री से पूछताछ के बाद अंजन मिश्रा समेत दो अन्य लोगों के नाम सामने आए है। इसके बाद गुरुवार देर रात को तीन अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की गई। इस दौरान वन कर्मियों ने अंजन मिश्रा को खोलाचंद फांपरी इलाके से गिरफ्तार किया है। हालांकि, अन्य दो आरोपी अब भी उनकी गिरफ्त से बाहर है। वन कर्मियों ने अंजन मिश्रा के पास से दो आग्नेयास्त्र और अलेक्जेंड्रिया पैराकीट प्रजाति का एक तोता बरामद किया है। इधर, वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्राप्त सबूत के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी। आज आरोपी को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *