Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

शिक्षक नियुक्ति सहित विभिन्न भ्रष्टाचार के विरोध में पूरे बंगाल में राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन जारी।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

शिक्षकों की नियुक्ति सहित विभिन्न भ्रष्टाचार के विरोध में ‘चोर धरो जेल भरों’ कर्मसूची के तहत पूरे बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के द्वार नेता पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी, अनुव्रत मंडल व राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन प्रदर्शन जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला भाजपा की ओर से एक विरोध रैली निकाली गयी। यह रैली एयरव्यू मोड़ से शुरू होकर एसडीओ कार्यलय पहुंचने से पहले ही सिलीगुड़ी जंक्सन के आगे पुलिस द्वारा रोक दी गई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं के उपर लाठी चार्ज किया। जिसके चलते 5 भाजपा कार्यकर्त्ता घायल हो गए हैं। जिसमें एक महिला कार्यकर्त्ता शामिल थी। इसके बाद गुस्साएं भाजपा कार्यकर्ताओं ने करीब एक घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही प्रदर्शन कर रहे 8 कार्यकर्त्ताओं काे गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि बाद मेें उन्हें छोड़ दिया गया। भाजपा नेताओं ने गाय तस्करी से लेकर टेट भ्रष्टाचार, सरकारी परियोजनाओं के नाम बदलने को लेकर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस्तीफे देने की मांग में नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

इस मौके पर सिलीगुड़ी जिला महासचिव राजू साह, लक्ष्मी शर्मा, सिलीगुड़ी के 5 मंडल अध्यक्ष सौमित्रा सान्याल, सचिव सौरव सरकार, 4 नंबर मंडल अध्यक्ष बप्पा साह, राजू सेन गुप्ता, जिला सह अध्यक्ष, नंटू पाल, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष अरिजीत दास, सदस्य प्रीतम सिन्हा, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता आशीष दे सरकार, जिला उपाध्यक्ष दिलीप बारोई, जिला भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता दिनेश सिंह सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *