सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।
सिलीगुड़ी शहर के नौकाघाट संलग्न पोराझार इलाके में महानंदा नदी से एक अज्ञात वृद्ध का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया गया है कि रविवार की सुबह नदी में आए कुछ बच्चों ने उक्त शव को देखा।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वृद्ध नदी में उतरकर खुद ही पानी में डुबकी लगाई थी। बाद में वृद्ध को नदी से बाहर आते हुए नहीं देखा गया। कुछ देर बाद उसका शव नदी में बहता देखा गया। घटना के बाद इसकी सूचना एनजेपी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वृद्ध के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार वृद्ध को कई दिनों से नौकाघाट संलग्न इलाके में घूमता देखा गया था। उसके सिर पर चोट के कारण पट्टी भी बंधी हुई थी। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।