• Fri. Sep 12th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी के सड़कों पर लापरवाही से दौड़ रही बाइक, बाइक की चपेट में आने से एक व्यक्ति हुआ घायल।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

शहर के 47 नंबर वार्ड की सड़कों पर बाइकें लापरवाही से दौड़ रही हैं। जिससे स्थानीय लोग और राहगीर परेशान हो गये है। मंगलवार को तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना के बाद घायल के परिजनों और स्थानीय लोगों ने क्षोभ प्रकट किया। बताया गया है कि 47 नंबर वार्ड अंतर्गत पातिकॉलोनी की मुख्य सड़क सिलीगुड़ी से सीधे माटीगाड़ा से जुड़ी हुई है। इस सड़क के आसपास कई स्कूल हैं। स्कूल छात्रों के साथ -साथ कई लोग हर दिन इस सड़क से यातायात करते हैं। खासकर उस समय कुछ युवा पूरे इलाके में लापरवाही से बाइक चलाते हैं। जिससे कभी कभार दुर्घटनाएं हो जाती हैं। मंगलवार को भी घर से निकले वरुण पाल नामक एक व्यक्ति तेज रफ्तार बाइक की चपेट में गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें बरामद कर अस्पताल पहुंचाया। इस घटना को लेकर स्थानीय लोग और घायल व्यक्ति के परिवार ने क्षोभ प्रकट किया। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। वहीं, वार्ड के पार्षद ने भी इस मामले पर प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *