• Sun. Mar 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर वन विभाग की टीम ने करोड़ रुपये की सागवान की लकड़ी को किया जब्त, दो गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

बेलाकोवा वन विभाग ने तस्करी से पहले करोड़ रुपये की सागवान की लकड़ियां जब्त की है। साथ ही इस संबंध में दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के नाम साजिन और शंकरा गंगा राजू है। साजिन केरल का निवासी व शंकरा गंगा राजू आंध्र प्रदेश का निवासी बताया गया है।

वन विभाग सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को तड़के गुप्त सूचना के आधार पर बेलाकोवा वन विभाग के रेंजर संजय दत्त के नेतृत्व में वनकर्मियों ने सिलीगुड़ी जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग के पानीकौरी इलाके में अभियान चलाकर एक 14 पहिया कंटेनर और एक 14 पहिया लॉरी को तलाशी के लिए रोका। तलाशी के दौरान दोनों वाहनों से करीब एक करोड़ रुपये की सागवान की लकड़ी बरामद हुआ। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सागवान की लकड़ी तस्करी के लिए गुवाहाटी से कोलकाता ले जाया जा रहा था। लेकिन इससे पहले ही वन विभाग ने सागवान की लकड़ी को जब्त कर लिया और मौके से दोनों व्यक्तियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। वन विभाग पूरी मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *