चंदन मंडल, सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।
सिलीगुड़ी नगर निगम क्षेत्रों में डेंगू मरीजों की संख्या 700 के करीब पहुंच गयी है। इस तरह डेंगू ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग चिंता में पर गई है। वहीं सिलीगुड़ी शहर वासियों को भी डेंगू का डर सता रहा है। जिस वजह से माकपा ने डेंगू की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए विशेषज्ञ टीम लाने की मांग की है। इसी मांग को लेकर गुरुवार को माकपा के सदस्यों ने सिलीगुड़ी नगर निगम के एक नंबर बोरो कार्यालय अभियान किया। साथ ही बोरो कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते हुए बोरो अधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा। मौके पर माकपा नेता मुकुल सेनगुप्ता ने कहा कि जिस समय सिलीगुड़ी नगर निगम में उसकी बोर्ड थी, उस समय राज्य सरकार से उचित समर्थन नहीं मिला था। परिणामस्वरूप उन्हें काम करने में परेशानी हुई थी। हालांकि, अब निगम में सत्ताधारी दल का बोर्ड है। फिर लोगों को उचित सेवा प्रदान करने में निगम क्यों पीछे है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में डेंगू की स्थिति से निपटने के लिए एक विशेषज्ञ टीम की आवश्यकता है। यदि यह टीम जल्दी लाई जाती है, तो डेंगू की स्थिति नियंत्रण में आ जाएगी। माकपा के सदस्यों ने कहा अगर हमारी मांगे पूरी नहीं की गई तो जोरदार प्रदर्शन किया जायेगा।
