• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में डेंगू से एक व्यक्ति की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट।

विशेष संवाददाता, सारस न्यूज़, दार्जिलिंग।

सिलीगुड़ी: कोरोना का कहर शांत होने के बाद अब डेंगू ने हाहाकार मचा दिया है। सिलीगुड़ी के विभिन्न वार्डों में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। सिलीगुड़ी नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार संक्रमितों की संख्या 300 पार कर चुकी है। वही, डेंगू से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जिससे लोगों में भय का माहौल व्याप्त है। मृतक का नाम संजीत राय (48 वर्ष) बताया जा रहा है। वह सिलीगुड़ी के मिलनपल्ली इलाके में सरकारी आवास में रहते थे। बताया जा रहा है कि वह कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। उन्हें पहले सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उनकी मौत हो गयी।

वहीं, मंगलवार की शाम मृतक के घर सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर गौतम देव पहुंचे और पीड़ित परिवार से बात किया। उन्होंने घटना को लेकर दुःख भी व्यक्त किया। मेयर गौतम देव ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। डेंगू से निपटने के लिए कई कदम उठाए जा रहे है। हाउसिंग कॉम्प्लेक्स परिसर में काफी जंगल है। हाउसिंग कॉम्प्लेक्स विभाग से बात कर साफ़ सफाई बनाई रखने को कहा जायेगा। वहीं, उन्होंने कहा कि निगम भी साफ़ सफाई पर विशेष ध्यान दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *