• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में प्रधान नगर थाना की पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम रूपेश तमांग है। वह देवीडांगा का निवासी बताया गया है।

जानकारी मिली है कि गत 12 जुलाई को एक 16 वर्षीय नाबालिग अपने घर से लापता हो गई थी। उसकी तलाशी करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद गत 16 जुलाई यानी बीते कल थाना में एक लिखित शिकायत दर्ज बरवाई गई थी। शिकायत के आधार पर जांच में जुटी पुलिस ने बीते कल नाबालिग को बरामद किया। साथ ही नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में रूपेश तमांग नामक एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी रूपेश तमांग पेशे से नशा मुक्ति केंद्र चलाता है। आज आरोपी को अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *