• Sun. Mar 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में निजी कंपनी के द्वारा 30 कर्मियों की छंटनी पर तृणमूल श्रमिक संगठन ने उठाई आवाज।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

साहुडांगी संलग्न एक निजी कंपनी ने बिना किसी कारण के 30 कर्मियों की छंटनी कर दी है। छांटे जाने वाले कर्मी डेढ़ साल से बेरोजगार हैं। उन्होंने कंपनी के अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
अंत में उन्होंने नौकरी पाने के लिए आंदोलन पर उतरे है। उनके इस आंदोलन में डाबग्राम-फूलबाड़ी ब्लॉक तृणमूल श्रमिक संगठन ने सहयोग का हाथ बढ़ाया। मंगलवार को संगठन की ओर से वे लोग भोला मोड़ से एक विशाल रैली के माध्यम से निजी कंपनी में पहुंचे और वहां धरना प्रदर्शन किया। इस संबंध में संगठन के अध्यक्ष सुकांत कर ने कहा कि जब तक कर्मियों की दोबारा नियुक्ति नहीं हो जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, नौकरी गंवाने वाले श्रमिकों ने भी कहा कि जब तक उन्हें नौकरी वापस नहीं मिलती तब तक वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *