• Sat. Feb 21st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में बिहार फाउंडेशन, नार्थ बंगाल चैप्टर हुआ गठित

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

गुरुवार को सिलीगुड़ी में इंवेस्टर मीट कार्यक्रम के दौरान बिहार फाउंडेशन नार्थ बंगाल चैप्टर का गठन हुआ। देश-विदेश में कुल बिहार फाउंडेशन की 22 शाखाएं हैं। इनमें देश से बाहर 13 तथा देश के अंदर 09 शाखाएं थी। गुरुवार को गठित बिहार फाउंडेशन, नार्थ बंगाल चैप्टर 23वां शाखा है। बिहार फाउंडेशन के अध्यक्ष बिहार के उप मुख्यमंत्री ताराकिशोर प्रसाद हैं। वहीं गुरुवार को गठित बिहार फाउंडेशन, नार्थ बंगाल चैप्टर के अध्यक्ष केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, सिलीगुड़ी के रेंज डीआइजी प्रभंजन कुमार बने हैं। जबकि इस संगठन के उपाध्यक्ष बिहारी कल्याण मंच, सिलीगुड़ी के अध्यक्ष विपिन बिहारी गुप्ता को बनाया गया है। सचिव राजेश प्रसाद शाहाबादी को बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *