• Thu. Sep 11th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में 40 किलो गांजा के साथ पांच आरोपी महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार।


सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

गांजा तस्करी के खिलाफ सिलीगुड़ी शहरी क्षेत्र के भक्तिनगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। भारी मात्रा में गांजा के साथ पुलिस ने पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उनके नाम आरती कुजूर (62 वर्ष), कविता कुजूर (45 वर्ष), प्रियंका साहू (20 वर्ष), अंजली साहनी (24 वर्ष) और फूलो राय (18 वर्ष) बताया गया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपितों को रविवार जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया।

गुप्त सूचना के आधार पर भक्तिनगर थाने की पुलिस ने कूचबिहार से सिलीगुड़ी आ रही बस को चेक-पोस्ट नाके पर रोक कर तलाशी ली। बस से पुलिस ने पांच संदिग्ध ट्रॉली बैग बरामद किया। पूछताछ कर पुलिस ने बैग के मालिक इन आरोपी पांच महिलाओं की शिनाख्त की। इसके बाद मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में ट्रॉली बैग को खोला गया। प्रत्येक बैग से प्लास्टिक के पैकेट में बंधा गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजे का कुल वजन 40 किलो तौल किया गया। एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस ने गांजा जब्त कर महिलाओं को गिरफ्तार किया।

आरोपितों में शामिल आरती कुजूर और कविता कुजूर माटीगाडा थाना अंतर्गत राणा बस्ती, प्रियंका साहू और अंजली साहनी पत्ती कॉलोनी और फूलो राय प्रधान नगर थाना अंतर्गत जंक्शन गेट बाजार इलाके की निवासी बताई गई है।

प्रियंका, अंजली और फूलो की गोद मे एक-एक बच्चा भी था। पुलिस की माने तो बच्चों की उम्र डेढ़ से दो वर्ष के बीच है। बच्चे इन तीन महिलाओं का ही बताया जा रहा है। ये पांचो महिला मादक तस्कर गिरोह में कैरियर का काम करती हैं। इसके पहले भी ये महिलाएं गांजे का कई खेप सिलीगुड़ी पहुंचा चुकी हैं। इस बार का खेप सिलीगुड़ी जंक्शन और माटीगाडा इलाके में डिलीवरी करने की योजना थी। वहीं भक्ति नगर पुलिस मादक तस्कर गिरोह के सरगनाओं का पता लगाने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *