अग्नि पीड़ितों को नए घर और आर्थिक मदद दी जाएगी। सिलीगुड़ी नगर निगम में एक बैठक कर मेयर गौतम देव ने इसकी जानकारी दी है। ज्ञात हो कि बीते शनिवार की शाम 18 नंबर वार्ड के खुदीराम कॉलोनी में भयावह अग्निकांड की घटना घटी थी। इस अग्निकांड में कई घर जलकर राख हो गए थे।
सोमवार को शहर लौटने के बाद मेयर गौतम देव ने डिप्टी मेयर रंजन सरकार, नगर कमिश्नर सोनम वांगदी भूटिया समेत मेयर काउंसिल के सदस्यों के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। मेयर ने कहा कि मेयर राहत कोष से प्रत्येक पीड़ित को 5 हजार रूपये दिया जाएगा और जले हुए आवश्यक दस्तावेज भी उन्हें जल्दी सौंपे जाएंगे। इसे लेकर आज मेयर गौतम देव ने मेयर परिषदों के साथ एक बैठक की। उन्होंने पीड़ितों की किस तरह से मदद की जाये, इस पर चर्चा की। बैठक के अंत में मेयर ने कहा कि वित्तीय सहायता के अलावा नए एक कमरे के घर, रसोई और कम्यूनिटी शौचालय बनाए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पीड़ितों को बुधवार से पहले रूपय सौंपने का प्रयास किया जाएगा।
सारस न्यूज़, दार्जिलिंग।

Leave a Reply