• Mon. Oct 6th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी के होटल में चल रहे देह व्यापार धंधा का पुलिस ने किया भंडाफोड़, एक मास्टरमाइंड सहित आठ लोगों को किया गिरफ्तार।


सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप), डिटेक्टिव डिपार्टमेंट (डीडी) और प्रधाननगर थाना पुलिस ने एक होटल में देह व्यापार धंधा का भंडाफोड़ करते हुए देह व्यापार का मास्टरमाइंड सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं होटल से 4 लड़कियों को भी बरामद किया गया है।

जिस्मफरोशी का यह धंधा सिलीगुड़ी शहर के सालबाड़ी स्थित एक होटल में चल रहा था। पकड़ाए गए आरोपियों के नाम उमेश अग्रवाल, अरविंद पति तिवारी, दीपक शर्मा, वेंकटेश कुमार चांडक, रवि कुमार गुड्डू, गौतम कुमार , आलोक राज और दीपक कुमार है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी उमेश अग्रवाल सिलीगुड़ी में देह व्यापार के धंधे का मास्टरमाइंड है। उमेश मोबाइल से व्हाट्सएप के माध्यम से लड़कियों के फोटो भेजता था। इसके बाद लड़की पसंद आने पर ग्राहक की मांग अनुसार होटल बुक कर वहां पर लड़की भेजता था। इसके लिए वह एक अच्छी खासी मोटी रकम लेता था। जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात प्रधान नगर थाना अंतर्गत सालबाड़ी इलाके स्थित एक होटल में सात लोगों के नाम पर कमरा बुक कर 4 लड़कियों को भेजा गया था और इस बात की सूचना सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस को मिल चुकी थी। इसके बाद एसओजी, डीडी और प्रधाननगर थाना की पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर इस पूरे गोरखधंधा का पर्दाफाश करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से 4 लकड़ियों को भी बरामद किया गया। रविवार को सभी आरोपियों को संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के बाद सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *