• Fri. Sep 12th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी जंक्शन पर चलती ट्रेन से उतरने का कर रहा था प्रयास, एक हाथ गंवाया।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

जंक्शन रेलवे स्टेशन में एक व्यक्ति चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश से अपना एक हाथ गंवा दिया। चलती ट्रेन से उतरने के कारण उसका एक हाथ कट गया। जानकारी मिली है कि गुरुवार दोपहर राधिकापुर सिलीगुड़ी लोकल डीएमयू ट्रेन जंक्शन रेलवे स्टेशन प्रवेश कर रही थी। उसी दौरान एक व्यक्ति चलती ट्रेन से फ्लाईओवर ब्रीच के नीचे उतरने का प्रयास किया। नीचे उतरने के दौरान वह गिर गया और उसका एक हाथ ट्रेन के पहिए के नीचे चला गया। जिससे उसका एक हाथ कट गया। दूसरी ओर, घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को बरामद कर सिलीगुड़ी जिला अस्पताल भेजा। हालांकि, खबर लिखे जाने तक घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। जीआरपी घायल व्यक्ति की पहचान में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *