सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।
सिलीगुड़ी थाना का वाहन चलाने वाले एक चालक और उसके साथी को एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम करण साह और उसके साथी का नाम शंभू दास उर्फ सुभो है। बीती रात एक महिला की शिकायत पर दोनों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी करण साह सिलीगुड़ी थाना का वाहन चालक है। करीब 4 वर्षों से वह सिलीगुड़ी थाना का वाहन चला रहा है। इस दौरान करण का थाने के पुलिस अफसरों के साथ अच्छी पहचान हो गई थी।
इसी का फायदा उठाकर करण ने देह व्यवसाय आरोपी एक महिला का मामले से नाम हटाने के नाम पर उसके परिवार से लाखों रुपये ऐंठने का आरोप लगा है। शिकायतकर्ता महिला का आरोप है कि उसने अपनी मां के नाम मामले से हटाने के लिए करण को कुल डेढ़ लाख रुपये दिया। फिर भी उसका काम नहीं हुआ। जिसके बाद शुक्रवार को उसने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर मामले की जांच करते हुए सिलीगुड़ी थाना की पुलिस ने कल ही पहले करण साह और उसके बाद उसके साथी शंभू दास को गिरफ्तार कर लिया।
शनिवार को दोनों आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। यहां से कोर्ट ने दोनों आरोपियों को तीन दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उक्त दोनों आरोपी गैर कानूनी काम किया है। इसके लिए बख्शा नहीं जाएगा। दोनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।