खोरीबाड़ी : रानीगंज-बिन्नाबाड़ी 05 नंबर से सिलीगुड़ी महकमा प्रत्याशी अजय उरांव ने डांगुजोत सहित विभिन्न इलाकों में कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव प्रचार किया। इस दौरान अजय उरांव ने लोगों की समस्याओं को भी सुने और जीतने के बाद लोगों की हर समस्या का निदान करने का आश्वासन दिया। मुख्य रुप से सड़कों, जल निकासी की व्यवस्था एवं सबके घरों तक शुद्ध पेय जल की आपूर्ति करने का आश्वासन दिया गया। अजय उरांव ने बताया कि जनता का प्यार और भरपूर समर्थन मिल रहा है। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। इस दिन प्रत्याशी अजय उरांव के साथ, डांगुजोत के भाजपा कार्यकर्ता देवकुमार महतो, सत्यनारायण मंडल, अरविंद यादव, शंभू साह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
विशेष संवाददाता, सारस न्यूज़, दार्जिलिंग।

Leave a Reply