चंदन मंडल, सारस न्यूज, खोरीबाड़ी।
खोरीबाड़ी : सिलीगुड़ी महकुमा परिषद के 9 सीटों में से आठ सीटों पर तृणमूल कांग्रेस ने कब्जा किया है। सिलीगुड़ी महकुमा परिषद चुनाव के मतगणना में खोरीबाड़ी प्रखंड के रानीगंज – बिन्नाबाड़ी क्षेत्र संख्या 5 से भारतीय जनता पार्टी एक उम्मीदवार अजय उरांव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी तृणमूल कांग्रेस पार्टी के काजल घोष को पराजित किया।
वहीं खोरीबाड़ी-बुढागंज क्षेत्र संख्या 06 से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार किशोरी मोहन सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा पार्टी उत्तम सिंह को पराजित किया। वहीं नक्सलबाड़ी से महकुमा परिषद क्षेत्र संख्या 1 से तृणमूल कांग्रेस के अरुण घोष ने भी जीत दर्ज की। तृणमूल कांग्रेस के क्षेत्र संख्या 2 से नलिनी रंजन राय, माटीगाड़ा क्षेत्र संख्या 3 से ज्योति तिर्की, माटीगाड़ा क्षेत्र संख्या 4 से प्रियंका विश्वास, फांसीदेवा क्षेत्र संख्या 7 से कुमुदिनी बराइक, क्षेत्र संख्या 8 ऐनुल हक और क्षेत्र संख्या 9 से रोमा रेशमी एक्का ने अपनी जीत हासिल की है। नवनिर्वाचित महकुमा परिषद सदस्य अरुण घोष ने जीत को लेकर क्षेत्रवासियों को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया। जनता के हित में हरसंभव आवश्यक कदम उठाया जाएगा। नक्सलबाड़ी के मछली बाजार व जलनिकासी समस्या का समाधान करने को लेकर उचित कदम उठाया जाएगा। वहीं जीत को लेकर तृणमूल कार्यकर्ता काफी उत्साह में थे।
