Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में गांजे का धंधा चला रही मास्टरमाइंड महिला गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

माटीगाड़ा थाना की सफेद पोशाक की पुलिस ने घर के अंदर से गांजे का धंधा चला रही एक मास्टरमाइंड महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला का नाम जगतार साहनी (50 वर्ष) है। वह माटीगाड़ा के सूटकी गोडाउन की रहने वाली है। वह सिलीगुड़ी की दुकानों में गांजे की खपत की पूर्ति करती थी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक उक्त महिला घर के अंदर गांजे के छोटे-छोटे पैकेट बनाकर पूरे शहर में बेचती थी। उसने अपने घर के अंदर ही गांजा की फैक्ट्री खोली थी। जगतार साहनी बाहर से गांजा मंगवाती थी और अपने घर में गांजे की छोटे-छोटे पैकेट बनाकर सिलीगुड़ी के मार्केट में बेचती थी। वह सिलीगुड़ी में गांजे की डिस्ट्रीब्यूटर मानी जाती थी। इसकी सूचना मिलते ही माटीगाड़ा थाना की सादे पोशाक पुलिस ने शुक्रवार की देर रात को माटीगाड़ा के सूटकी गोडाउन स्थित जगतार साहनी के घर में अभियान चलाया और गांजे के पैकेट तैयार करते हुए उसे पकड़ लिया। उसके घर से कुल 12 किलो गांजा बरामद किया है। मौके से उक्त महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद डिप्टी एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट शांतनु तरफदार की मौजूदगी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के बाद शनिवार को उक्त महिला को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया । पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *