• Tue. Feb 24th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में नदी से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, पुलिस पूरी घटना की कर रही हैं जांच।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी शहर के पंचम महानंदा ब्रिज के पास नदी से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया गया है कि सुबह स्थानीय लोगों को नदी से दुर्गंध आ रही थी । इसके बाद जब वे ब्रिज के पास गए तो उन्हें नदी के पानी में एक व्यक्ति का शव मिला। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि शव कहीं और से पानी में बहकर पंचम महानंदा ब्रिज के पास आया है। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *