• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामले, मेयर ने किया दौरा।

विशेष संवाददाता, सारस न्यूज़, दार्जिलिंग।

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी नगर निगम क्षेत्र में डेंगू ने हाहाकार मचा दिया है। शहर के विभिन्न वार्डों में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जिससे लोगों में भयावह स्थिति पैदा हो गई है। इसको देखते हुए सोमवार को मेयर गौतम देव ने शहर के विभिन्न वार्डों का जायजा लेने पहुंचे। नगर निगम के मेयर गौतम देव पार्षदों व अधिकारियों को लेकर वार्डों का दौरा कर रहे हैं। इस दिन उन्होंने 5 नंबर वार्ड के संतोषीनगर और गंगानगर का जायजा लिया। वहां उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की और इलाके के परिस्थितियों का जायजा लिया। कई जगहों पर नालों की सफाई नहीं होने व कूड़ेदान को लेकर लोगों ने मेयर से शिकायत की। मेयर ने कहा कि कुछ वार्डों में डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। 5 नंबर वार्ड में अब तक कई लोग डेंगू से संक्रमित हो चुके हैं। यहां कई समस्याएं हैं। उन्होंने इस इलाके का समस्याओं की समाधान करने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *