• Thu. Feb 26th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

प्रेमिका को शादी के नाम पर धोखा देने और शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में महिला थाने की पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम साहिल खारवाल है। वह प्रधान नगर थाना अंतर्गत गुलाम का निवासी बताया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार साहिल खारवाल को एक 19 वर्षीय युवती के साथ प्यार हुआ था। प्रेमिका का आरोप है कि साहिल ने पहले उसे प्रेम जाल में फंसाकर शादी का सपना दिखाया और उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाया। लेकिन उसके बाद उसने दूरी बनानी शुरू कर दी। प्रेमिका ने कहा कि 17 नवंबर को साहिल ने उसे बुलाकर अपने घर ले गया और कहा कि वह दोनों शादी करेंगे। इसके बाद वह एक बार फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद साहिल को जब वह शादी करने के लिए कहती है तो वह शादी करने से मुकर गया। बाद में प्रेमिका ने बीते कल महिला थाना में प्रेमी साहिल खारवाल पर धोखा देने और शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के कुछ ही घंटों के भीतर महिला थाने की पुलिस ने आरोपी प्रेमी साहिल खारवाल को गुलमा इलाके से गिरफ्तार किया। आज आरोपी को सिलीगुड़ी अ में पेश किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *