• Sun. Dec 14th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में 21 किलो चांदी के आभूषण के साथ दो लोग गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस की प्रधान नगर थाने की सफेद पोशाक की पुलिस ने बिना वैध कागजात के लाखों रूपये के चांदी के आभूषण को बिहार ले जाते समय दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम केशव कुमार शर्मा (27 वर्ष) और शिवम सोनी (26 वर्ष) है। केशव भक्तिनगर थाना अंतर्गत बंकिम नगर का और शिवम आगरा का निवासी है।

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार रात प्रधान नगर थाना की सफेद पोशाक पुलिस ने जंक्शन स्थित बिहार बस स्टैंड पर केशव और शिवम को संदेह के आधार पर पकड़ा और तलाशी ली। जब दोनों की बैग की तलाशी ली गई तो उससे 21 किलो चांदी के आभूषण बिना कागजात के बरामद हुए। वैध कागजात नही दिखाने पर प्रधान नगर थाना ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आज दोनों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed