• Fri. Feb 6th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सेना के फर्जी कर्नल चढ़ा आर्मी इंटेलिजेंस ब्यूरो के हत्थे, नौकरी के नाम पर युवाओं से करता था ठगी।

विजय गुप्ता, सारस न्यूज, गलगलिया।

आर्मी इंटेलिजेंस ब्यूरो ने भक्ति नगर थाना के साथ संयुक्त अभियान चलाकर सालू गाड़ा स्थित एक रेस्टोरेंट से सेना के फर्जी कर्नल को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कर्नल का नाम डालचंद वर्मा उम्र 50 वर्ष सिक्किम निवासी बताया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार फर्जी कर्नल युवाओं को भारतीय सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करता था। बताया जा रहा है कि आर्मी इंटेलिजेंस ब्यूरो और भक्तिनगर थाना की पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके के तहत नौकरी के लिए फर्जी कर्नल डालचंद वर्मा से सम्पर्क किया। जिसके बाद डालचंद वर्मा ने सोमवार की शाम सालू गाड़ा के एक रेस्टोरेंट में मीटिंग फिक्स किया। आर्मी इंटेलिजेंस ब्यूरो और भक्तिनगर थाना पुलिस ने प्लान के तहत उक्त बैठक में पहुंचे और फर्जी कर्नल डालचंद वर्मा को धर-दबोचा। जानकारी मिली है कि डालचंद वर्मा सिलीगुड़ी में भारतीय सेना की वर्दी में घूमता और जिन लोगों से मिलता उसे अपना परिचय सेना के कर्नल के रूप में देता था। वह भारतीय सेना की वर्दी के सहारे आर्मी में भर्ती होने का शौक रखने वाले बेरोजगार युवाओं का भरोसा जीतकर नौकरी के नाम पर युवाओं से मोटी रकम वसूलकर देश के अलग-अलग राज्यों में चला जाता था। बताया गया कि फर्जी कर्नल डालचंद वर्मा को आज जलपाइगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं पूछ-ताछ हेतु उसे रिमांड पर लेने की बात भी चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *