• Sun. Mar 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

स्कूल सेवा आयोग भर्ती घोटाले को लेकर खोरीबाड़ी में भाजपा ने निकाली विरोध रैली।

विशेष संवाददाता, सारस न्यूज़, दार्जिलिंग।

सिलीगुड़ी: बंगाल में हुए स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) भर्ती घोटाले में राज्य के उद्योग, संसदीय कार्य तथा पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के पास व उसके फ्लैट से अबतक 50 करोड़ से अधिक की नकदी बरामदगी होने पर पूरे भारत में चर्चा का विषय बना हुआ है। साथ ही राज्य के भाजपा के कार्यकर्ताओं भी जोरदार विरोध जता रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को खोरीबाड़ी-बुढागंज मंडल भाजपा की ओर से खोरीबाड़ी में एक व्यक्ति को पार्थ चटर्जी का मास्क पहनाकर विरोध रैली निकाली गई। यह रैली खोरीबाड़ी भाजपा पार्टी कार्यालय से शुरू होकर खोरीबाड़ी बीडीओ कार्यालय तक परिक्रमा करने के बाद पुनः पार्टी कार्यालय पहुंच कर संपन्न हुई।

इस संबंध में खोरीबाड़ी-बुढागंज मंडल भाजपा के अध्यक्ष कल्याण कुमार प्रसाद ने कहा तृणमूल की सरकार व नेता बेलगाम आतंक कर रहे हैं और बेरोजगार युवाओं के साथ खेला खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि तृणमूल नेता बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने के बजाय 52 करोड़ रुपए का घोटाला करके घर में धन भर रखा था। इसके साथ ही दलाल पार्थ चटर्जी ने नौकरी के नाम पर दलाली खाया है। उन्होंने कहा ऐसे टीएमसी नेता नौकरी का दलाली के नाम पर पैसा खा रहे हैं और राज्य में पढ़े लिखे युवा बेरोजगार बैठे हुए हैं। यह भाजपा कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। अगर ऐसे भ्रष्टचार नेता के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही नहीं की गई तो आने वाले दिनों में भाजपा वृहद आंदोलन करेगी। हालांकि राज्य की मुख्यमंत्री ने पार्थ चटर्जी को मंत्री पद से हटा दिया है। उन्होंने कहा कि दलाल टीएमसी नेता पार्थ चटर्जी ने जो शिक्षक के योग्य नहीं है उनसे पैसा खाकर उन्हें शिक्षक बना दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *