विशेष संवाददाता, सारस न्यूज़, दार्जिलिंग।
खोरीबाड़ी : खोरीबाड़ी तथा नक्सलबाड़ी के बीच, क्वार्टर के पास शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान रंजीत राय(45 वर्ष) के रूप में हुई है। वह खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के रामधनजोत का निवासी है। स्थानीय लोगों की सहायता से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तुरंत नक्सलबाड़ी ग्रामीण अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल व्यक्ति को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सिलीगुड़ी से बिहार की ओर जा रहे एक ट्रक के चपेट में आने से उक्त व्यक्ति घायल हो गया। व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा देखा गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे नक्सलबाड़ी ग्रामीण अस्पताल ले आए। उनकी हालत बिगड़ने पर उसे उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज तथा अस्पताल भेज दिया गया। वहीं पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।