• Sun. Mar 1st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

100 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक महिला सहित तीन गिरफ्तार

विशेष संवाददाता, सारस न्यूज़, दार्जिलिंग।

खोरीबाड़ी: खोरीबाड़ी पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ एक महिला सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है। जिसमें  सजिना राई (26वर्ष), मिंगमर शेरपा (31वर्ष) व राजू मुर्मू (35वर्ष) शामिल हैं। सजिना राई और मिंगमर शेरपा दोनों नेपाल के निवासी तथा राजू मुर्मू खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र का निवासी बताया गया है।

खोरीबाड़ी पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारत-नेपाल व खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के सिमुलतला उत्तर रामधनजोत के पास गुप्त सूचना के आधार पर रानीगंज प्रभारी अनूप कुमार वैद्य के नेतृत्व में एक महिला सहित तीन लोगों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में उनके पास से 100 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद की गई। इसके अलावे उनके पास से एक मोटर साईकल भी जब्त की गई। इसके बाद उक्त तीनों को ब्राउन शुगर व जब्त वाहन के साथ गिरफ्तार कर खोरीबाड़ी थाना लाया गया। आवश्यक कार्यवाही के बाद खोरीबाड़ी थाना में तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के बाद मंगलवार को अग्रिम कार्यवाही के लिए सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *