• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

खोरीबाड़ी में 14 भैंस जब्त, दो गिरफ्तार।

सारस न्यूज़, खोड़ीबारी।

दार्जिलिंग जिला पुलिस के अधीन खोरीबाड़ी थाना की पुलिस ने भैंस तस्करी को विफल करते हुए 14 भैंस को जब्त किया। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपित को गिरफ्तार किया है।अजबीर आलम (25) और मोहम्मद युसूफ (28) हैं। ये दोनों बिहार के किशनगंज जिले के रहने वाले हैं। गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार तड़के खोरीबाड़ी थाना की पुलिस ने थानझोड़ा स्थित फुलबर जोत क्षेत्र के दोनों आरोपित 14 भैंसों का झुंड तस्करी के लिए ले जा रहा था। इस दौरान पुलिस ने भैंसों के साथ दोनों को पकड़ लिया।पुलिस की पूछताछ के दौरान वे भैंसों के कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। इसके बाद दो लोगों को गिरफ्तार कर खोरीबाड़ी थाने ले जाया गया। भैंसों को भी जब्त कर गौशाल भेज दिया गया। गिरफ्तार किए गए दोनों को सिलीगुड़ी अदालत ले जाया गया है। भैंसों की तस्करी में और कौन शामिल है। खोरीबाड़ी थाना की पुलिस इसकी जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *