भारत नेपाल व खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के पानीटंकी स्थित गौरसिंह जोत इलाके में शनिवार को खोरीबाड़ी थाना की पुलिस ने छापेमारी कर ब्राउन शुगर के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा नकद 4 लाख 70 हजार 500 रुपए भी जब्त किए गए। आरोपितों महिलाओं के नाम रजनी गिरी (30) और रिया दास (29) हैं। दोनों गौरसिंह जोत का रहने वाला है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर खोरीबाड़ी थाना व पानीटंकी चौकी की पुलिस ने गौरसिंह जोत इलाके के एक घर में छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान पुलिस को 19 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। इसके बाद मौके से पुलिस ने दो आरोपित महिलाओं को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपित महिलाओं के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। रविवार दोनों आरोपित महिलाओं को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इस संबंध में दार्जिलिंग जिले के ग्रामीण एसडीपीओ नेहा जैन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गौरसिंह जोत इलाके के एक घर में छापेमारी की गई। इस छापेमारी के दौरान पुलिस को 19 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। इसके अलावा 4,70,500 नकद भी जब्त किया गया। इसके बाद मौके से दो महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपित महिलाओं को रविवार सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा।
सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply