• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

तस्करी से पहले 27 भैंस जब्त, तीन व्यक्तियों गिरफ्तार।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

फांसीदेवा थाने की पुलिस ने तस्करी से पहले 27भैंस को जब्त किया है। इस घटना में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आइजुल अली, ताहित आलम और मोहम्मद अंजार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि फांसीदेवा पुलिस ने गोवालटुली राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाका चेकिंग के दौरान एक कंटेनर को जब्त किया। तलाशी लेने पर कंटेनर से 27 भैंस बरामद हुई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक वैध कागजात नहीं होने के भैंस सहित कारण कंटेनर को जब्त कर लिया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक भैंसों को दालखोला से मयनागुड़ी ले जाया जा रहा था। गिरफ्तार आरोपियों को आज सिलीगुड़ी अदालत भेजा गया । फांसीदेवा थाने की पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *