• Sun. Mar 1st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

300 नशीले इंजेक्शन के साथ दो महिला को पानीटंकी पुलिस ने किया गिरफ्तार

विशेष संवाददाता, सारस न्यूज़, दार्जिलिंग।

खोरीबाड़ी : भारत-नेपाल व खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के पानीटंकी पुलिस ने नशीली इंजेक्शन के साथ दो महिलाओं को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए महिलाओं के नाम मीना पोद्दार (25वर्ष) और मोना साहनी (28वर्ष) बताया गया है। दोनों खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के गौरसिंहजोत के निवासी हैं। खोरीबाड़ी पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खोरीबाड़ी थाना अंतर्गत पानीटंकी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पानीटंकी पुलिस प्रभारी अनूप कुमार वैद्य के नेतृत्व में पानीटंकी इलाके में दो महिलाओं को रोककर महिला पुलिस द्वारा तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में उनके पास से 300 नशीली इंजेक्शन बरामद की गई। इसके बाद इंजेक्शन को जब्त करते हुए उक्त दोनों महिलाओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर खोरीबाड़ी थाना लाया गया। जब्त नशीले इंजेक्शन में एक सौ लुपिजेसिक, एक सौ डाईजेपाम इजेक्शन और एक सौ फेनरगन इंजेक्शन शामिल हैं। जिसकी मूल्य 15 हजार रुपये है। दोनों आरोपियों के खिलाफ खोरीबाड़ी थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के बाद शुक्रवार को सिलीगुड़ी कोर्ट भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *