विधाननगर जांच केंद्र की पुलिस ने फांसीदेवा के विधाननगर में एक कंटेनर से 31 भैंसें जब्त की है। इस संदर्भ में कंटेनर चालक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम समाऊल हक है।
मिली जानकारी के अनुसार विधाननगर के मुरलीगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाका चेकिंग के दौरान कंटेनर को जब्त किया गया। कंटेनर की तलाशी लेने पर उक्त भैंसें बरामद हुई। जब चालक से भैंसों के वैध दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका।
पुलिस सूत्रों के अनुसारए भैंसों को उत्तर दिनाजपुर जिले के पांजीपाड़ा से लाया गया था। असम के रास्ते बांग्लादेश में भैंसों की तस्करी करने की योजना थी। आरोपी को आज सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। फांसीदेव विधाननगर जांच केंद्र की पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।
सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply