• Thu. Apr 9th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बंगाल-बिहार सीमा के चक्करमारी से 31 भैंस जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

खोरीबाड़ी थाना की पुलिस ने बंगाल -बिहार सीमा व खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के चक्करामारी से 31 भैंसों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के नाम मोहम्मद जब्बार और भावना बाबू हैं। ये सभी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश से असम जाते समय चक्करामारी में एक कंटेनर को जब्त किया गया। तलाशी के क्रम में कंटेनर से 31 भैंस बरामद की गईं। बरामद भैंसों के कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए जाने पर कंटेनर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस पूरी मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *