• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ट्रैक्टर की चपेट में आने से मूक बधिर की मौत।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक मूक बधिर की मौत हो गई। मृतक का नाम दीनानाथ महतो (36) है। वह खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के किलाघाटा का रहने वाला है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सोमवार की रात घोषपुकुर-नक्सलबाड़ी राजमार्ग पर बुढागंज के रंगाली से सटे इलाके में दीनानाथ महतो खड़ा था। उसी दौरान वह ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने नक्सलबाड़ी अस्पताल ले गए ,जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। मंगलवार शव को पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया गया। खोरीबाड़ी पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *