खोरीबाड़ी: बांस से लदी एक लारी तेज गति के कारण चाय बागान में मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। यह घटना खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के सोनाचांदी चाय बागान के घोषपुकुर – खोरीबाड़ी में राज्य राजमार्ग इलाके की है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह ट्रक असम से बिहार के सहारनपुर बांस लेकर जा रहा था। उसी दौरान सोनाचांदी चाय बागान के पास राज्य राजमार्ग पर एक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना मिलने पर खोरीबाड़ी थाना पुलिस और खोरीबाड़ी ट्रैफिक कर्मी मौके पर पहुंचे। क्रेन की मदद से लारी को उठाया गया। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। पुलिस पूरे घटना की जांच में जुट गई है।
सारस न्यूज, खोरीबाड़ी।

Leave a Reply