• Mon. Mar 23rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भारत-नेपाल सीमा पर मेची नदी में डूबने से एक महिला की मौत।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

भारत-नेपाल सीमा पर बहने वाली मेची नदी में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। यह घटना खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के पानीटंकी के छोटो बदराजोत की है। मृत महिला का नाम हेमा खरेल है। वह नेपाल के गौरी गांव की रहने वाली थी।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह तीन नेपाली महिलाएं नेपाल से मेची नदी पार कर भारत में आने की कोशिश कर रही थी। लेकिन नदी में पानी अधिक होने के कारण तीनों महिलाएं बह गई। हालांकि, दो महिलाएं किसी तरह पानी से बाहर निकलने में कामयाब रही, लेकिन हेमा खरेल नामक महिला पानी के तेज बहाव में बह गई।

घटनास्थल से कुछ दूरी पर महिला नदी के किनारे फंस गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने महिला को देखा। बाद में घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही खोरीबाड़ी के पानीटंकी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को बरामद कर खोरीबाड़ी थाने ले गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए आज उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *