सिलीगुड़ी महिला थाना की पुलिस ने युवती के साथ दुष्कर्म करके फरार आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार करके सिलीगुड़ी लाई है। आरोपी का नाम सुजीत सूत्रधर है।
मिली जानकारी के अनुसार गत नवंबर महीने में एक युवती ने महिला थाने में अपने प्रेमी सुजीत सूत्रधर के खिलाफ प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ शारीरिक संबध बनाकर गर्भवती बनाने का आरोप लगाकर एक शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर जांच में जुटी महिला थाने की पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी सिलीगुड़ी से फरार हो चुका है। जिसके बाद महिला थाने की पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सुजीत सूत्रधर दिल्ली में छिपा हुआ है। इसके बाद महिला थाने की पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए दिल्ली रवाना हुई, जहां से बीते कल पुलिस ने आरोपी सुजीत सूत्र को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर लेकर सिलीगुड़ी पहुंची। आरोपी को मंगलवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply