• Sun. Feb 8th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नक्सलबाड़ी में मादक पदार्थ के साथ आरोपित गिरफ्तार।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

दार्जिलिंग जिला पुलिस के अधीन नक्सलबाड़ी थाना की पुलिस ने शनिवार रात मादक पदार्थ की डिलीवरी देने से पहले एक आरोपित को 100 ग्राम ब्राउन शुगर और 15 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित नाम संजय सहनी (40)है। वह पानीटंकी स्थित गौरसिंह जोत का निवासी है।पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपित पानीटंकी से ब्राउन शुगर लेकर सिलीगुड़ी में डिलीवरी देने जा रहा था। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने नक्सलबाड़ी के रथखोला स्थित रेलवे स्टेशन संलग्न इलाके में उसे रोककर तलाशी ली गई। तलाशी लेने के दौरान उसके पास से 103 ग्राम ब्राउन शुगर और 15 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपित को नक्सलबाड़ी थाना लाया गया ,जहां उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। रविवार आरोपित को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *