सारस न्यूज, बागडोगरा।
बागडोगरा के गोसाईपुर इलाके में 12 फुट अजगर को देखकर लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया। जानकारी अनुसार गोसाईपुर इलाके में 12 फुट अजगर को देखकर इलाके में हड़कंप मच गया और अजगर को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने इसकी जानकारी बागडोगरा रेंज वन विभाग को दी और सूचना मिलते हैं वन कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। वन कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ा और अपने साथ ले गए।
