• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बागडोगरा में आरपीएफ व वन विभाग ने ट्रेन से काफी संख्या में किया पक्षी बरामद।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

वन विभाग व आरपीएफ ने ट्रेन से पिंजरे में बंद काफी संख्या में पक्षी बरामद किया है। घटना में दो लोगों से पूछताछ की जा रही है। गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग ने बागडोगरा स्टेशन पर छापेमारी की। वहां वन विभाग और आरपीएफ ने कंचनकन्या एक्सप्रेस से पिंजरे में बंद कई पक्षियों को बरामद किया। वन विभाग के सूत्रों के अनुसार पक्षियों को बिना किसी वैध दस्तावेज के ले जाया जा रहा था। खबर मिलने के बाद कार्शियांग वन विभाग के एडीएफओ भूपेन विश्वकर्मा और बागडोगरा रेंजर समीरन राज मौके पर पहुंचे और पक्षियों को बरामद किया। वहीं, आरपीएफ सूत्रों के मुताबिक पिंजरे में बंद पक्षियों को ट्रेन के डिब्बे में नहीं लाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *