• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बागडोगरा में नाबालिग को नींद की गोलियां खिलाकर देह व्यापार का धंधा करने का आरोप, स्थानीय लोगों ने दो महिलाओं की सामूहिक पिटाई, जांच में जुटी पुलिस।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

एक नाबालिगा को नींद की गोलियां देकर कथित तौर पर देह व्यापार करन के आरोप में स्थानीय लोगों ने दो महिलाओं की सामूहिक पिटाई की है। घटना को लेकर बागडोगरा थाना इलाके में व्यापक तनाव का माहौल देखा गया।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार इलाके की दो महिलाएं काफी दिनों से घर में ही देह व्यापार का धंधा चला रही थी। आरोप है कि दोनों महिलाएं कई महीनों से इलाके की एक छात्रा को कई जगहों पर ले जाकर देह व्यापार का धंधा चला रही थी। वहीं, नाबालिगा से उसकी मां को पूरे मामले की जानकारी मिली। इसके बाद स्थानीय लोगों ने दोनों महिलाओं को सामूहिक पिटाई की। आरोप है कि दो महिलाओं के बाल भी काट दिए गए। दूसरी ओर, घटना की जानकारी मिलने के बाद बागडोगरा पुलिस ने मौके पर पहुंची और दो महिलाओं को हिरासत में लिया। नाबालिगा की मां ने बागडोगरा थाने में महिलाओं के खिलाफ एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। नाबालिगा की मां ने बताया कि दोनों महिलाएं लड़की को घुमाने के बहाने से अपने साथ ले जाती थी। फिर नींद की गोलियों समेत नशीली दवाओं का सेवन करा कर ये धंधा कराती थी। बागडोगरा पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *