Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बागडोगरा में पार्क के अंदर से व्यक्ति का फंदे से लटकता शव बरामद।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

बागडोगरा थाना क्षेत्र के रूपसिंग जोत में एक पार्क के अंदर एक व्यक्ति का फंदे से लटकता शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक का नाम नरेन सरकार के रूप में हई है। मिली जानकारी के अनुसार आज स्थानीय निवासियों ने पार्क के अंदर उक्त व्यक्ति का फंदे से लटकता शव देखा। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही बागडोगरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है। इस संबंध में स्थानीय पंचायत सदस्य बिकल सिंह ने कहा कि मृतक स्थानीय निवासी था। वह सुबह प्रातः भ्रमण के लिए निकला था। बाद में उसका फंदे से लटकता शव बरामद किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *