सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।
बागडोगरा के हटखोला काली मंदिर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर काली मां के सोने – चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात को पूजा करने के बाद मंदिर के पुजारी गेट में ताला लगाकर घर चले गये थे।
आज सुबह जब स्थानीय निवासी मंदिर में आये तो देखा कि मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ पड़ा है। इसके बाद चोरी की घटना के बारे में स्थानीय लोगों को पता चला। बाद में इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी। खबर मिलते ही बागडोगरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि बागडोगरा में पिछले काफी समय से नशेड़ियों का उत्पात बढ़ गया है। पहले भी कई मंदिरों में ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। इस संबंध में मंदिर कमिटी के सदस्य तथा प्रधान संजीव सिन्हा ने कहा कि मंदिर में पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने पुलिस से घटना की जांच कर दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।