• Fri. Sep 12th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बागडोगरा में उत्साह के साथ मनाया गया 113वां बिहार दिवस।

सारस न्यूज, नक्सलबाड़ी।

बागडोगरा बिहारी कल्याण मंच द्वारा जागृति स्पोर्टिंग क्लब में धूम धाम से 113 वां बिहार दिवस मनाया गया। इस मौके पर अपर बागडोगरा उप प्रधान संजीत महतो, पंचायत सदस्य रीना महतो, अन्नू झा, समाज सेवी अरुण शर्मा, संतोष प्रसाद, जागृति स्पोर्टिंग क्लब के सदस्य रामाधार ठाकुर, कमलेश दुबे उपस्थित रहे।

अतिथियों को चंदन का तिलक लगाकर, अंग वस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में लगभग 200 लोगों की मौजूदगी थी। इस दौरान बिहारी कल्याण मंच के महासचिव अंबुज कुमार राय ने बिहार और बिहारियों का समाज में क्या योगदान रहा, इस पर चर्चा की। आर्मी स्कूल के शिक्षक अवधेश कुमार ने बताया कि बिहार को बहुत याद करते हैं। प्रोफेसर माजिद मिंया ने बिहार दिवस के महत्व को बताया। मनोज ओझा ने भोजपुरी में अपना भाषण देकर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम के बाद सभी लोगों ने लिट्टी चोखा का आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *