• Tue. Mar 10th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बागडोगरा में बस की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

बस की चपेट में आने से एक बाइक चालक की मौत हो गई। घटना के बाद बागडोगरा के बिहार मोड़ पर तनाव का माहौल देखा गया। मिली जानकारी के अनुसार भारत -नेपाल व खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के पानीटंकी की ओर से आ रही एक यात्री बस ने एक बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद यात्री बस मौके से फरार हो गया। दूसरी ओर, घटना की जानकारी मिलते ही बागडोगरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। पुलिस घातक बस की तलाश में जुट गई है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *