• Fri. Oct 3rd, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बागडोगरा में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन।


सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

भाजपा पंचायत सदस्यों के क्षेत्र में काम नहीं दिया जा रहा है। भाजपा लोअर बागडोगरा-गोंसाईपुर मंडल कमेटी ने यह आरोप लगाते हुए बागडोगरा ग्राम पंचायत कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन के बाद एक ज्ञापन सौंपा। आज भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से एक रैली निकाली। यह रैली ग्राम पंचायत कार्यालय के सामने पहुंचकर समाप्त हुई। जहां नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसके बाद एक ज्ञापन सौंपा। भाजपा मंडल अध्यक्ष सिस्नु उरांव ने कहा कि भाजपा के पंचायत सदस्यों को कोई काम नहीं दिया जा रहा है। भाजपा की दो पंचायत इस समस्या से त्रस्त है। वहीं भाजपा मंडल युवा अध्यक्ष ने कहा कि आम लोगों को परेशान किया जा रहा है। विभिन्न इलाकों में पानी नहीं पहुंच रहा है। भाजपा पंचायत समस्या के क्षेत्र में विकास नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *