• Sat. Mar 21st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बागडोगरा में हाथी के हमले से विक्षिप्त महिला घायल।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

बागडोगरा जंगल में हाथी के हमले से मानसिक रूप से विक्षिप्त एक महिला घायल हो गई। उक्त महिला जंगल के किनारे बैठी थी। उसी समय एक हाथी ने महिला पर हमला कर दिया। इस घटना में महिला घायल हो गई घटना के बाद महिला को पहले बागडोगरा ग्रामीण अस्पताल और बाद में उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा गया।रेंजर सोनम भूटिया ने कहा कि अब महिला स्वस्थ है। लेकिन महिला की पहचान नहीं हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *