• Mon. Mar 23rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बागडोगरा में हाथी के हमले में व्यक्ति की मौत, वाहन समेत कई घर क्षतिग्रस्त।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

बागडोगरा के नतुन पाड़ा में हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। साथ ही एक वाहन और कई घर क्षतिग्रस्त हो गये। मृतक का नाम दिलीप राय (45 वर्ष) है। वह पेशे से राजमिस्त्री था।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह एक हाथी जंगल से निकल कर रिहायशी इलाके में घुस आया। हाथी ने बागडोगरा के नतुन पाड़ा, भुजियापानी, मुलाइजोत समेत कई गांवों में घुस कर तांडव मचाया। इस दौरान खड़े एक व्यक्ति पर हमला क दिया। घटना के बाद घायल व्यक्ति को बरामद कर उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी ओर, नतुन पाड़ा में हाथी ने चलती वाहन को धक्का मार दी। चालक डर के मारे वाहन के अंदर ही बैठा रहा। हालांकि, व्यक्ति बाल- बाल बच गया। साथ ही हाथी ने नतुन पाड़ा में कई घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। वन विभाग के अनुसार बाद में वनकर्मी हाथी को जंगल की ओर खदेड़ दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *