सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।
प्रधाननगर थाना के सामने स्थित हाई ड्रेन से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि आज शाम को हाई ड्रेन में एक व्यक्ति का शव देखा गया, जिसके बाद एक स्थानीय निवासी ने इसकी जानकारी प्रधाननगर थाना की पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही प्रधाननगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेज दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, शव करीब 3 से 4 दिन पुराना है।
फिलहाल, पुलिस मृतक की पहचान करने के साथ-साथ पूरी घटना की जांच में जुटी है।
