Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

खोरीबाड़ी में बांस की झाड़ियों से युवक का लटकता हुआ शव बरामद।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

घर के पास बांस की झाड़ियों से एक युवक का लटकता हुआ शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृत युवक का नाम शुकलाल हांसदा है। वह खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के चुनीलाल जोत इलाके का निवासी था।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार युवक अपने ससुराल में ही रहता था। वह शुक्रवार शाम को ससुराल से घर लौटा था। इसके बाद वह परिवार के सदस्यों के साथ खाना खाकर सो गया था। आज सुबह जब वह घर पर नहीं दिखा तो परिवार के सदस्य उसे ढूंढने लगे।
इसके बाद उसे बांस की झाड़ियों में लटकता हुआ देखा। सूचना पाकर खोरीबाड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया।पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *