• Wed. Feb 11th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

तृणमूल नेता का गुंडागर्दी वीडियो वायरल , थाना में मामला दर्ज।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

  • भाजपा विधायक ने भी की दुकानदार से मुलाकात
  • तृणमूल ने की संवाददाता सम्मेलन, कहा कानून सबके लिए बराबर

सिलीगुड़ी महकमा के नक्सलबाड़ी में एक तृणमूल नेता का गुंडागर्दी वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने बाद नक्सलबाड़ी थाना में तृणमूल नेता का खिलाफ पुलिस ने मामल दर्ज कर लिया गया है। आरोपित तृणमूल नेता फरार हो गया है। पुलिस वीडियो देख कर गहन छानबीन में जुट गई है।वहीं मंगलवार को भाजपा माटीगाड़ा- नक्सलबाड़ी के विधायक आनंदमय बर्मन ने दुकानदार से मुलाकात करने पहुंचे। इस दौरान विधायक ने स्वजनों से बात करते हुए कहा कि यह घटना नक्सलबाड़ी ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में है। पुलिस को पूरी मामले को जांच करने दें। पुलिस नेता को गिरफ्तार करने के बाद तृणमूल नेता थाने में जाकर उसे छुड़ाकर के आ रहे हैं । लोग इसके खिलाफ सड़क पर उतरेंगे। वहीं, पीड़ित दुकानदार की पत्नी पूरी घटना से भयभीत है। दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस की ओर से नक्सलबाड़ी तृणमूल पार्टी कार्यालय में तृणमूल नेता द्वारा तोड़फोड़ को लेकर संवाददाता सम्मेलन किया। इस मौके पर दार्जिलिंग जिला चेयरमैन संजय टिबड़ेवाल, सिलीगुड़ी महकमा परिषद के अध्यक्ष अरुण सिंह समेत कई तृणमूल नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। संजय टिबड़ेवाल और अरुण घोष ने इस घटना को लेकर दुःख जताया है और कहा कानून सबके लिए बराबर है। उन्होंने कहा दार्जिलिंग जिला युवा तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थसारथी मुखर्जी को निलंबित कर दिया गया है। वे सब पीड़ित दुकानदार के साथ हैं। तृणमूल नेताओं ने कहा वेलोग हमेशा जनताओं के साथ हैं और हमेशा रहेंगे। टिबड़ेवाल ने कहा आरोपित को 24 घंटे अंदर नोटिस भेजा गया था और उससे ऐसा क्यों किया जवाब मांगा था। जिसके बाद जवाब नहीं देने पर उसको पार्टी से निलंबित कर दिया गया है।

क्या है पूरा मामला: गौरतलब है कि बीते 6 फरवरी को नक्सलबाड़ी के बस स्टैंड से सटे इलाके में तपन पाल नामक दुकानदार दुकान चला रहा था। उसी समय युवा तृणमूल कांग्रेस नेता ने बिना पैसे दिए सिगरेट न मिलने पर दुकान में तोड़फोड़ की। दार्जिलिंग जिला युवा तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थसारथी मुखर्जी और कई अन्य लोगों ने बिना सिगरेट मांगे दुकान में तोड़फोड़ की। यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। चार दिन बाद दुकानदार ने सोमवार को पूरी घटना की लिखित शिकायत की। जिसको लेकर नक्सलबाड़ी में विवाद खड़ा हो गया है। पूरी घटना में तीन दिन तक शिकायत न करने पर दुकानदार ने बीते रात लिखित शिकायत की। हालांकि उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की। इस घटना में आरोपित तृणमूल कांग्रेस नेता पर शोक जताया है। पुलिस ने बताया आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *